फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   155 buses of roadways will take Sangam bath on Mouni Amavasya

मौनी अमावस्या पर संगम स्नान कराएंगी रोडवेज की 155 बसें

Mon, 08 Feb 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
155 buses of roadways will take Sangam bath on Mouni Amavasya
जौनपुर। मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी पर संगम में डुबकी लगाना चाहते हैं तो झोला-बैग लेकर रोडवेज बसों पर सवार हो जाइए। श्रद्धालुओं को संगम स्नान कराने के लिए रोडवेज ने 155 बसों का संचालन शुरू किया है। मंगलवार से जिले के चार स्थानों से इन बसों का संचालन आरंभ हो जाएगा। 26 फरवरी तक नियमित रूप से यह सेवा संचालित होगी।
विज्ञापन

प्रयागराज में चल रहे माघ मेला में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिले के लोगों को भी इसमें शामिल होने का उत्साह है। प्रमुख स्नान तिथियों पर वह संगम में डुबकी लगाने को लालायित हैं। इस बार ट्रेनों की सेवा कम होने से ज्यादातर लोगों की निर्भरता बसों पर ही है। इसके मद्नेजर रोडवेज ने 155 बसों का संचालन शुरू किया है। 11 फरवरी को मौनी अमावस्या और 16 को बसंत पंचमी के मद्देनजर बसों का संचालन मंगलवार से ही शुरू कर दिया जाएगा। माघ मेला के लिए लगाई गई बसें जौनपुर डिपो के अलावा वाराणसी कैंट, काशी, चंदौली, गाजीपुर डिपो से लाई गई हैं। यह जौनपुर से झूंसी तक जाएंगी। इन बसों का संचालन करने के लिए जिले में चार स्थानों का चयन किया गया है। मछलीशहर से 45, सुजानगंज से 35, जौनपुर से 30 और बदलापुर से 45 बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

माघ मेले में संगम स्नान करने में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए 155 बसों का संचालन मंगलवार से झूंसी के लिए किया जाएगा। इन बसों का संचालन जिले में चार स्थानों मछलीशहर, सुजानगंज, बदलापुर व जौनपुर से होगा। -विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed