फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बीडीसी सदस्यों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

बीडीसी सदस्यों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 18 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्यों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
डोभी/खुटहन। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 10 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को डोभी और खुटहन ब्लाक मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र को पत्रक सौंपा। बीडीसी सदस्यों का कहना था कि 26 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों व मानदेय को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन किया था लेकिन अभी तक शासन की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों में क्षेत्र पंचायत के सदस्य धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य केवल नाम के लिए बनाए जाते हैं। हमें संवैधानिक अधिकार से वंचित किया जा रहा है। आज तक बीडीसी सदस्यों के लिए कोई विकास निधि तक नहीं बनाई गई। ऐसे में इस पद का चुनाव कराने का क्या औचित्य है। जनता के अरबों रुपये चुनाव में खर्च होते हैं। विरोध प्रदर्शन में सारनाथ, जितेंद्र ,रोहित, रामाज्ञा निषाद, सतीश चंद सिंह, विजय कुमार, बृजेश, सुमित और विकास आदि शामिल रहे। इसी तरह खुटहन ब्लॉक में अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में बीडीसी सदस्यों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक बीडीओ को सौंपा। सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निधि निर्धारित की जाए, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अधिकार और मानदेय दिया जाए। अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्हें न तो मानदेय दिया जा रहा है और न ही विकास कार्य कराने का कोई निर्धारण किया जा रहा है। इस मौके पर राना यादव, राहुल यादव, गिरीश मौर्या, उमाकांत, सुखई, हरिश्याम, मनोज, विनोद, अशोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed