फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नब्बे फीसदी अंक पाकर आस्था रही प्रथम

नब्बे फीसदी अंक पाकर आस्था रही प्रथम

Sun, 16 Dec 2018 11:39 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
नब्बे फीसदी अंक पाकर आस्था रही प्रथम
खुटहन। ग्राम विकास इंटर कालेज में एक पखवाड़े पूर्व पाजटिव थिंक फाउंडेशन द्वारा सितारो की पहचान के तहत कराई गई परीक्षा मे सुल्तानपुर जिले की आरएलएस कांवेट स्कूल शहाबुद्दीनपुर की हाईस्कूल की छात्रा कुमारी आस्था ने सर्वाधिक नब्बे फीसदी अंक पाकर प्रथम रही। जिस पर मुख्य अतिथि तहसीलदार शाहगंज ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने प्रतिभागी सहित 44 अन्य प्रतिभाशाली छात्रो को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
विज्ञापन

गत 2 दिसंबर को आयोजित इस अंतर जनपदीय परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित किया गया। परीक्षा में सुल्तापुर और जौनपुर जिले के पचास कालेजों से कक्षा 6 से 12 वीं तक के 1368 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। जिसमे पहली कटेगरी 6 से 8 मे सेंट जेवियर्स शाहगंज का छात्र मानव मिश्रा प्रथम और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नुरुद्दीनपुर के मोहम्मद कामरस दूसरे स्थान पर रहे। दूसरी कटेगरी कक्षा 9 से 10 में सभी प्रतिभागी छात्रों में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा कुमारी आस्था मिश्रा प्रथम और एनपीएस बदलापुर के छात्र आलोकमनि तिवारी द्वितीय स्थान पर रहे। इसी तरह 11 से 12 वीं मे एनपीएस बदलापुर का छात्र प्रह्ललाद आर्यन यादव प्रथम और मेजबान कालेज का छात्र अभिषेक यादव दूसरे पर रहा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, प्रबंधक रमेश यादव, लाल बहादुर यादव,डा. अनिल पाण्डेय, डा.सनी शुक्ला, शैलेश कुमार सिंह, रामनवल, बिनय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed