फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1677 ग्राम पंचायतों में किया कार्यकर्ताओं ने संपर्क

1677 ग्राम पंचायतों में किया कार्यकर्ताओं ने संपर्क

Sun, 16 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
1677 ग्राम पंचायतों में किया कार्यकर्ताओं ने संपर्क
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वी जयंती पर भाजपा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश भर में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जनसंपर्क एवं संवाद 1677 ग्राम पंचायतों में किया गया। इसकी समीक्षा रविवार को जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी ग्राम सभाओं में से 1677 ग्राम सभाओं में कमल संदेश पद यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभांवित लाभार्थियों से संवाद संपर्क किया। साथ ही योजनाओं के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार गांव के गरीबों-किसानों व वंचितों की सरकार है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद सभी विकास कार्यों में तेजी आई है। जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए सरकार लगी हुई है।
विज्ञापन

आगामी 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई के जयंती पर सभी बूथों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी आईटी विभाग की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र, रामसिंह मौर्या, अजित प्रजापति, जनार्दन सिंह, किरन श्रीवास्तव, जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह, संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह, जिला मंत्री सुशील मिश्र, पूनम विश्वकर्मा, सुनील सेठ, भूपेंद्र सिंह, मनोज दुबे, अतुल पांडेय, अनिल मिश्र, अम्बुज तिवारी, आकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed