फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   22 एडेड कालेजों ने केंद्र पर नहीं लगवाया है वायस रिकार्डर

22 एडेड कालेजों ने केंद्र पर नहीं लगवाया है वायस रिकार्डर

Sun, 16 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
22 एडेड कालेजों ने केंद्र पर नहीं लगवाया है वायस रिकार्डर
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है वहीं विभाग के अधिकारी केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों की जांच कर रहे हैं। हर बार परीक्षा केंद्रों पर क्षमता से अधिक छात्रों का आवंटन मनमानी तरीके से कर दिया जाता था लेकिन इस बार यह मनमानी नहीं चलेगी। इसके लिए एक टीम बनाई है जो परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के बैठने की क्षमता का लेखाजोखा तैयार कर रही है।
विज्ञापन

सत्र 2018-19 की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 255 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा केंद्रों पर कुल एक लाख 93 हजार 266 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 1 लाख 4501 और इंटरमीडिएट के 88 हजार 765 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। शुचिता पूर्ण नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों को सीसी टीवी कैमरा और वायस रिकार्डर लगाने का निर्देश दिया गया है। 22 एडेड कालेजों ने वायस रिकार्ड नहीं लगवाया है। परीक्षा शुरू होने से पहले इन कॉलेजों को वायस रिकार्डर लगाकर उसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर उपलब्ध संसाधनों के हिसाब से छात्रों का आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रों की जांच के लिए टीम गठित की गई है। टीम रिपोर्ट तैयार कर विद्यालय में सीट और कमरों की संख्या का आंकड़ा तैयार कर रही है। उसी के हिसाब से छात्रों का आवंटन किया जाएगा। डीआईओएस डा. ब्रजेश मिश्र का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की जांच की जा रही है। 22 एडेड कॉलेजों ने वायस रिकार्डर नहीं लगाया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि परीक्षा से पहले कोरम पूरा कर उसकी सूचना उपलब्ध करा दें। एक अन्य कालेज में वायस रिकार्डर बंद पड़ा था उसे ठीक कराने को कहा गया है। हर दिन मैं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed