{"_id":"5c169237bdec2253bc5262d6","slug":"154498313219-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी पकड़ने लगी है जोर, नहीं बने एक भी रैन बसेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी पकड़ने लगी है जोर, नहीं बने एक भी रैन बसेरा
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सर्दी बढ़ गई है। पारा 11 डिग्री तक गिर गया है। इसके बावजूद अभी राहगीरों और बेघरबार लोगों के लिए शहर में एक भी रैनबसेरा नहीं बनाया गया है। अभी नगर पालिका के अधिकारी एक सप्ताह में में रैनबसेरा खोलने की बात कर रहे।
तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सड़क के किनारे रात काटनी मुश्किल हो गई है। शहर में लोगों को ठंड से बचाने के लिए नगर पालिका द्वारा रैनबसेरा का निर्माण कराया जाता है। इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं आता है। नगर पालिका रैन बसेरा का निर्माण कराती है। हर साल शहर क्षेत्र में रोडवेज परिसर, भंडारी स्टेशन व सिटी स्टेशन पर रैन बसेरा का निर्माण कराया जाता है। इन स्थानों पर हर समय लगभग सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी रहती है। लोग बस व ट्रेन पकड़ने के लिए बैठे रहते हैं। मगर अभी तक एक भी रैन बसेरा का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे रात के समय लोग ठंड से ठिठुरने को विवश हैं। रैनबसेरों में लोगों को सोने की सुविधा रहती है। इस दौरान उसमें रजाई व गद्दा, पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था रहती है। साथ ही रैनबसेरा के बाहर बलाव भी जलाया जाता है।
कोट:
एक सप्ताह में रैन बसेरा का निर्माण करा दिया जाएगा। इसके लिए अलग से कोई बजट नगर पालिका में नहीं आती है। नगर पालिका अपने बजट से रैनबसेरा बनवाता है।-माया टंडन, अध्यक्ष, नगर पालिका