{"_id":"5c169233bdec2256f3452688","slug":"154498312917-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस व हिंदूवादी संगठनों की सजगता नहीं हो सकी फिर प्रार्थना सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस व हिंदूवादी संगठनों की सजगता नहीं हो सकी फिर प्रार्थना सभा
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव के चर्च में रविवार को प्रार्थना सभा की योजना थी। योजना धर्म परिवर्तन के आरोपी दुर्गा प्रसाद ने बनाई थी। मगर प्रार्थना सभा स्थल पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी होने के नाते प्रार्थना नहीं हो पाई।
भूलनडीह गांव में चल रहे धर्म परिवर्तन का मुख्य आरोपी दुर्गा प्रसाद यादव अपने घर पर ही चोरी छिपे रात को प्रार्थना सभा करवाता था। उसने अपने सहयोगियों और भक्तों को बुलाकर रविवार को चर्च में प्रार्थना सभा करवाने की योजना बनाई थी। इसकी जानकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश सचिव सर्वेश सिंह बीरू व हिंदू युवा वाहिनी के संगठन मंत्री प्रमोद नाथ को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना पर एसओ चंदवक रुद्रभान पांडे, इंस्पेक्टर केराकत अनिल सिंह दलबल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख प्रार्थना सभा करने वाले धीरे-धीरे मौके से खिसक लिए। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बाहर जगह-जगह झुंड में खड़े होकर पुलिस के लौट जाने के इंतजार करते रहे। पुलिस शाम तक मौके पर डटी रही।