{"_id":"5c154a53bdec225565402f82","slug":"154489919314-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर निकाली बाइक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर निकाली बाइक जुलूस
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 68वीं पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक जुलूस निकाला। इसके बाद विकास भवन परिसर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उधर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी की ओर से सरावां गांव में स्थित शहीद स्मारक पर सरदार पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने सरदार पटेल को रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण करने वाला बताया गया।
अपना दल एस के प्रदेश सचिव पप्पू माली की अगुवाई में शहर में बाइक जुलूस निकाला गया। नगर के वाजिदपुर तिराहे से निकला बाइक जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विकास भवन पहुंचा। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सरदार पटेल की प्रतिमा के पास आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में अपना दल एस के प्रदेश सचिव पप्पू माली ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की 565 रियासतों को एक कर अखंड भारत का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल ने किया। इस मौके पर चंद्रशेखर पटेल, डॉ. रमाशंकर पटेल, लाल बहादुर पटेल, गुलाब बिंद, अनिरूध पटेल, अनिल, निषाद, संतोष श्रीवास्तव, योगेन्द्र, छोटेलाल पटेल, राकेश पटेल, दीपक पटेल आदि मौजूद रहे। उधर, जिले के पवारा थाना क्षेत्र के सरांवा गांव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकंन आर्मी व लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 68 वीं पुण्यतिथि मनाई। अध्यक्ष मंजीत कौर ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के महान कार्यों के लिए आज पूरा देश उनका ऋणी है। इस मौके डा. धरम सिंह, मैनेजर पांडेय, अनुरुद्ध सिंह, मंजीत कौर आदि लोग मौजूद रहे।