{"_id":"5c154a4cbdec22554d0d510d","slug":"154489918612-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिएफ होने के बावजूद जांच में मिले कई शौचालय अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडिएफ होने के बावजूद जांच में मिले कई शौचालय अधूरा
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेवढ़िया। रामनगर ब्लाक के 137 राजस्व गावों में बने शौचालय की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम का गठन किया गया है। यह टीम डिप्टी डायरेक्टर एके साहनी के नेतृत्व में शनिवार को 137 राजस्व गावों का निरीक्षण करने का कार्य शुरु कर दिया है। पहले दिन टीम ने धरमपुर,होरैया,अहिरौली,गोपालापुर, दुबान,गोता गांवों में पहुचकर निरीक्षण किया । इन गावों को ओडिएफ घोषित किया जा चुका है। लेकिन शौचालयों का निर्माण अधूरा मिल रहा है । साथ ही लाभार्थियों को जल्द से जल्द शौचालय निर्माण का कार्य पूरा करने की हिदायत दी गई। संयुक्त टीम में डिप्टी डारेक्टर एके साहनी के साथ डीपीआरओ सभाजीत पांडेय, बीडीओ रामचरित्र यादव,एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव,रतन यादव रहे। इस संबंध में बीडीओ रामचरित्र यादव ने बताया कि जांच के दौरान जहां भी अधूरा कार्य मिल रहा है। उस गांव में विशेष रूप से कहा जा रहा है कि एक हफ्ते में कार्य पूर्ण करा लिया जाय।