{"_id":"5c15484dbdec2255cf6e713b","slug":"1544898675420-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को आदमपुर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम व अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को आदमपुर आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम व अखिलेश
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव 20 दिसंबर को आएंगे। वे बरसठी विकास खंड के आदमपुर में स्थित श्रीराम पीजी कालेज में पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरावती यादव की मूर्ति का अनावरण करेंगे। हीरावती यादव विधायक पारसनाथ यादव की पत्नी थीं। यह पहला मौका होगा जब पिता पुत्र एक साथ जिले में किसी समारोह में शिरकत करेंगे।
सपा के दोनों राष्ट्रीय नेताओं के आगमन को लेकर दिन रात तैयारी चल रही हैं। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, सीओ मड़ियाहूं अवधेश कुमार शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। हेलीपैड का निर्माण देखा। पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरावती की आदमकद प्रतिमा जयपुर में बनकर तैयार है। 16 दिसंबर को निगोह प्रतिमा पहुंचेगी। प्रतिमा को स्थापित करने के लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव और उनके पुत्र लकी यादव ने बताया कि सपा के दोनों शीर्ष नेताओं के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। ऐसा माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के दो बड़े नेता एक साथ कार्यक्रम में मौजूद होंगे तो यहीं से 2019 के लोकसभा चुनाव तैयारी का शुभारंभ भी होगा। कार्यक्रम में लोगों की भीड़ जुटाने के लिए जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तैयारी की जा रही है।