फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लाइनमैनों ने वेतन के लिए उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

लाइनमैनों ने वेतन के लिए उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Sun, 16 Dec 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
लाइनमैनों ने वेतन के लिए उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मछलीशहर। कई माह से वेतन न मिलने से क्षुब्ध संविदा लाइनमैनों ने उपकेंद्र पर धरना देकर विरोध जताया। वेतन का भुगतान नहीं करने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड मछलीशहर को ज्ञापन सौंपा।

उपकेंद्र पर कई वर्षों से संविदा पर लाइनमैनों की तैनाती की गई है। जिनको कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। शनिवार को संविदा कर्मियों ने स्थानीय उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी किया। आरोप लगाया कि संविदा पर तैनात लाइनमैनों को विगत तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है और ठेकेदारों द्वारा अभी तक पहचान पत्र नहीं जारी किया गया। ईपीएफ व अन्य सुविधाएं भी नहीं मिल पा रहीं हैं। जबकि टेंडर की प्रक्रिया 15 सितंबर को समाप्त हो चुकी है। जिसके कारण लाइन मैन भुखमरी के कगार पर हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई सन्तोष जनक हल नहीं निकल पाया। यदि विभाग उक्त समस्या का समाधान नहीं करता है तो सभी संविदा कर्मी, लाइनमैन कार्य बहिष्कार के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर लाइनमैन अखिलेश कुमार तिवारी, देवकांत यादव, सभाजीत पाल, पतिराम, सुनील कुमार,राजेश चौरसिया,रंजीत कुमार, महेंद्र कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed