फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत संगोष्ठी व शिविर आयोजित

नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत संगोष्ठी व शिविर आयोजित

Sun, 16 Dec 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत संगोष्ठी व शिविर आयोजित

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के मियांपुर में सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के तहत संगोष्ठी व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे संजय उपाध्याय ने कहा कि स्टैंडअप योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, मिशन इंद्रधनुष, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, अहिल्याबाई कन्या नि:शुल्क शिक्षा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिला सशक्तिकरण अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से प्रदेश ही नहीं देश में बदलाव हो रहा है। मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने कहा कि 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जो महिलाएं पात्र होते हुए भी योजनाओं से वंचित रही है उन महिलाओं को सरकारी सुविधाएं मुहैया कराकर उन्हें सशक्त बनाना है। शकुंतला शुक्ला ने नारी को बदलते दौर के साथ बदलाव लाकर नारी को अपना रास्ता खुद बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नारी वह किरन है जिससे समाज में रोशनी है। कैलाश प्रजापति ने कहा कि नारी अब मजबूत हो चुकी है। अमरीश पांडे ने पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना ही सरकार की सर्वोच्च उपलब्धि बताया। महेंद्र विश्वकर्मा ने नारी सशक्तिकरण अभियान की सफलता की सराहना किया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीमा मौर्य, नसीब फातिमा, देवी यादव, सीमा साहू, अन्नपूर्णा देवी, अर्चना मौर्य, सावित्री देवी, अनीता देवी आदि उपस्थित रहे। संचालन सीमा मौर्य ने किया। आयोजक संजय उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed