{"_id":"5c13f1ddbdec225a1b72f116","slug":"15448110115-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एवं बाल अधिकार मंच के गठन से महिलाएं होगी सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एवं बाल अधिकार मंच के गठन से महिलाएं होगी सशक्त
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। महिला एवं बाल अधिकार मंच का गठन महिलाओं और बच्चों के सशक्त के लिए किया जा रहा है। इसमें सभी विभाग के लोग सहयोग करें। उक्त विचार मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने व्यक्त किए। वह महिला समाख्या महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में साथी मंच मेला समापन एवं समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लोकेश वरुण, जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके समारोह का शुभारंभ किया। महिला समाख्या की जिला कार्यक्रम समन्वयक रजनी सिंह ने महिला एवं बाल अधिकार के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल अधिकार मंच के तहत जनपद के 14 ब्लॉक में 765 महिला एवं बाल अधिकार का गठन किया गया है। इसके अलावा 20 साथी मंच का गठन किया गया है। रजनी सिंह ने बताया कि साथी मंच मेला के तहत 10 इंटर कॉलेज 42 पूर्व माध्यमिक में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें कुल 580 बच्चों ने प्रतिभाग किया । इसके साथ ही 10 इंटर कॉलेजों में जेंडर सेंसटाइजेशन कार्यशाला आयोजित की गई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी ने कहा कि पंचायत स्तर पर गठित साथी मंच एक अच्छा प्रयास है। सभी विभाग मिलकर महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंच के गठन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का भी सहयोग है। महिला कल्याण विभाग, जिलाधिकारी, यूनिसेफ के सहयोग से प्रत्येक विद्यालय में बच्चों के सशक्तिकरण के लिए कानून की जानकारी देने हेतु एक लीगल लिटरेसी क्लब की स्थापना की जा रही है। हर गांव में ऐड क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं। यूनिसेफ से नीरज ने कहा कि यूनिसेफ महिला समाख्या के साथ 19 जनपद में काम कर रही है लेकिन जौनपुर जितना बेहतर समन्वयक कहीं भी नहीं है। कार्यक्रम का संचालन सनो राय ने किया।