फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.11 लाख किसानों का नहीं हो सका है रजिस्ट्रेशन

1.11 लाख किसानों का नहीं हो सका है रजिस्ट्रेशन

Fri, 14 Dec 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
1.11 लाख किसानों का नहीं हो सका है रजिस्ट्रेशन
जौनपुर। जिले में एक लाख 11 हजार 506 किसान कृषि विभाग में संचालित योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। इन किसानों का कृषि विभाग में पंजीकरण ही नहीं है, जिसके चलतेे किसान योजनाओं से वंचित हैं। कृषि विभाग भी इस मामले में उदासीन बना है। उसने महज पांच लाख 44 हजार 406 किसानों का रजिस्ट्रेशन कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में 97 फीसदी लघु एव सीमांत किसान हैं, जिनको खेती किसानी के लिए खाद व बीज के लिए सहायता की जरूरत पड़ती है। कृषि विभाग की सहायता उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिनका पंजीकरण होगा। यह व्यवस्था उचित हाथों में सहायता पहुंचाने के लिए किया गया है। पंजीकृत किसानों के खाते में सीधे अनुदान की राशि भेजी जाती है। कृषि विभाग द्वारा ब्लाक मुख्यालयों पर स्थित राजकीय बीज भंडारों सहित उप निदेशक कार्यालय में किसानों का पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद जिले में 1.11 लाख से अधिक किसान पंजीकरण से वंचित हैं। किसानों का आरोप है कि कर्मचारी पंजीकरण नहीं कर रहे हैं। जिले में कुल छह लाख 55 हजार 912 किसानों की संख्या है। जिसमें से अभी तक मात्र पांच लाख 44 हजार 406 किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। अभी भी एक लाख 11 हजार 506 किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। बिना रजिस्ट्रेशन वाले किसान योजनाओं का लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज
जौनपुर। किसानों को कृषि विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कई आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लाना होगा। जिसमें बैंक के पासबुक व आधार कार्ड की छायाप्रति,खतौनी की नकल व मोबाइल नंबर प्रमुख है। इन दस्तावेजों के रहने पर ही किसानों का रजिस्ट्रेशन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के लिए संचालित योजनाएं
जौनपुर। कृषि विभाग में किसानों के लिए कई योजनाएं संचालित हैं। जिसमें प्रमाणित बीज वितरण योजना, बीज ग्राम योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, कृषि यंत्रीकरण योजना, आत्मा योजना व एग्री जंक्शन योजना है। इन योजनाओं का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा। जिनका कृषि विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया गया होगा।


राजकीय बीज भंडार प्रभारियों को किसानों का रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया है। वहीं कृषि विभाग कार्यालय में भी रजिस्ट्रेशन कराने की व्यवस्था की गई है।
जय प्रकाश, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed