{"_id":"5c0d5f19bdec22416175acf1","slug":"1544380225822-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन 22 को
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को सद्भावना नगर कॉलोनी स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सत्य भूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 22 दिसंबर को वाराणसी में आयोजित शिक्षक संघ के मंडलीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे ने कहा कि शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन आगामी 22 दिसंबर को कटिंग मेमो रिजल इंटर कालेज वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा व विशिष्ट अतिथि समस्त शिक्षक विधायक होंगे। मंडलीय मंत्री गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि वर्ष 2017-18 व 31 मार्च 2019 को सेवानिवृत्त होने वाले मंडल के तीनों जनपद के शिक्षकों को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों के लिए शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल मिर्जापुर ने विशेष अवकाश स्वीकृत किया है। जिला मंत्री बलवंत सिंह ने कहा कि सम्मेलन में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान जितेंद्र बहादुर सिंह, वंशनरायन सिंह, धर्मराज सिंह, तेजईराम, भगौती प्रसाद, राकेश सिंह, हीरालाल मिश्रा, लक्ष्मीकांत, राधाकांत, अरविंद दुबे, जयनाथ शर्मा, रमाकांत सिंह, उदय सिंह, भुवनेश्वर पांडेय, प्रदीप सिंह, छोटेलाल सिंह, मिथिलेश सिंह, राजवन सिंह, गुप्तेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक संघ का मंडलीय सम्मेलन 22 को