फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   समाजवादियों की है लोकतंत्र बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी- पारसनाथ

समाजवादियों की है लोकतंत्र बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी- पारसनाथ

Mon, 10 Dec 2018 12:56 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
समाजवादियों की है लोकतंत्र बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी- पारसनाथ
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के मल्हनी विधानसभा की बैठक रविवार को आजाद हिंद इंटरमीडिएट कालेज बाबूपुर में हुई। बैठक में मतदाता सूची की निगरानी करने, पार्टी से पिछड़ों को जोड़ने, हीरावती देवी की पुण्यतिथि पर 20 दिसंबर को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन आदि पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। विपक्ष को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। निजी न्यूज चैनल पर बहस में भाजपा प्रवक्ता द्वारा सपा प्रवक्ता आनंद भदौरिया की स्टूडियो से गिरफ्तारी निंदनीय है। सब सत्ता के इशारे पर हो रहा है, जो गलत है। ऐसे मामले लोकतांत्रिक देश के लिए अशोभनीय है। लोकतंत्र बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाजवादियों की है। इसलिए मतदाता सूची की निगरानी जरूर किया जाए। साथ ही पार्टी से पिछड़ों को जोड़ना आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर को हीरावती देवी की पुण्यतिथि पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आ रहे हैं। उनके विचारों को सुनने के लिए श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर निगोह में अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग पहुंचे। बैठक की अध्यक्षता रामधारी पाल व संचालन महासचिव रामयश यादव ने किया। बैठक में यशवंत यादव, राजनाथ यादव, सोचन राम विश्वकर्मा, आलोक विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा,जेपी यादव, हृदय नारायण, दिवाकर, आरबी यादव, विकास यादव, पंकज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed