फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छात्रों के भविष्य को संवारने में अभिभावकों की भूमिक अहम 17-18-47

छात्रों के भविष्य को संवारने में अभिभावकों की भूमिक अहम 17-18-47

Mon, 10 Dec 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के भविष्य को संवारने में अभिभावकों की भूमिक अहम 17-18-47
शाहगंज। सेंट थामस इंटर कालेज में दो दिवसीय अभिभावक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेल को बढावा देने पर बल दिया गया। मुख्य अतिथि वाराणसी धर्म प्रांत के शिक्षा निदेशक सी थामस ने कहा कि छात्रों के भविष्य को संवारने में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। शिक्षा-दीक्षा, खेल-कूद जैसी गतिविधियों में प्रोत्साहित करके अभिभावक बच्चों के भविष्य को संवार सकते हैं। इसमें बच्चे की रुचि का ध्यान रखना चाहिए। इसके पूर्व प्रयागराज (इलाहाबाद) धर्म प्रांत से आए टाइटस ने कहा कि आप सब अभिभावकों व छात्रों से कहना चाहता हूं कि आप सब एक दूसरे की परिस्थितियों एवं भावनाओं को समझने का प्रयास करें। किसी भी तरह से आप न दु:खी न हों और न ही अपने आचरण से किसी को भी दुखी करें। समारोह में छात्र नवीन, नीतीश, सोनू, विलियम, जानसन आदि ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे कालेज के प्रधानाचार्य एंटोनी रोड्रिक्स ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। समारोह में मीना देवी, मीरा, दिवाकर, जेम्स, तूफानी राम, अजय कुमार सिंह, साइमन पीटर, राजेश जैकब, विसेंट, एडवर्ड डेनिस, समरजीत मसीह, सतीश, संजय आगस्टिन, लालचन्द मौर्या, इंद्र भुवन, समी सुमार, मनोज प्रकाश, अमरनाथ समेत तमाम अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे। आभार सोनू ने जताया। संचालन अनुराग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed