फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दरी को जिले का मुख्य उद्योग बनाने का कार्य शुरू

दरी को जिले का मुख्य उद्योग बनाने का कार्य शुरू

Mon, 10 Dec 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दरी को जिले का मुख्य उद्योग बनाने का कार्य शुरू
जौनपुर। एक जनपद एक उत्पाद योजना (ओडीओपी) के तहत जिले में ऊनी दरी उद्योग को मुख्य उद्योग बनाने के उद्योग विभाग द्वारा कार्य शुरू कर दिया है। उसके द्वारा ऐसे लोगों का चयन किया जा रहा है, जो पहले से इस व्यवसाय से जुड़े हैं। इस दौरान जिले के पांच ऐसे गांवों का चयन किया गया है जिसमें 350 लोग पहले से दरी बनाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं अधिक से अधिक लोगों को इस व्यवसाय से जोड़ने के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन पत्र भी मांगा गया है। अभी तक कुल 30 लोगों ने आवेदन पत्र देकर इस उद्योग को स्थापित करने की इच्छा जताई है। जिले में एक जनपद एक उत्पाद के तहत सरकार द्वारा ऊनी दरी व कालीन उद्योग स्थापित करने का चयन किया गया है। इस योजना के तहत उद्योग लगाने में आने वाली लागत पर छूट भी दिया गया है। इस दौरान 25 लाख की लागत आने पर 25 फीसदी, 50 लाख तक की लागत पर 20 फीसदी, 150 लाख तक और इससे अधिक की लागत पर 10 फीसदी छूट है। लेकिन उद्योग स्थापित करने वालों को भी स्वयं अंश जमा करना होगा। जिसमें सामान्य पुरुष को परियोजना लागत का 10 फीसदी और अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्प संख्यक, विकलांग व महिला को पांच फीसदी अंश जमा करना होगा। इस उद्योग को जिले का मुख्य उद्योग बनाने के लिए उद्योग विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ किया गया है। इसके लिए उद्योग विभाग जिले में ऊनी दरी व कालीन उद्योग का काम करने वालों का चयन करने का कार्य कर रही है जबकि इस उद्योग को लगाने के लिए इच्छुक लोगों को 20 दिसंबर तक आवेदन करने की तिथि निर्धारित की है। आवेदन पत्र जमा करने की सुविधा उपायुक्त उद्योग कार्यालय में की गई है। जिससे अधिक से अधिक लोगों को योजना से आच्छादित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed