फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राम सूरत महाविद्यालय भटौली ने जीती ट्राफी

राम सूरत महाविद्यालय भटौली ने जीती ट्राफी

Sun, 09 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
राम सूरत महाविद्यालय भटौली ने जीती ट्राफी
सुईथाकला। श्री शारदा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन फाईनल मैच रबिवार को शारदा इंटरनेशनल स्कूल सुइथाकला प्रांगण में रामसूरत महाबिधायालय भटौली व शारदा महाबिधायालय जूडापुर सुईथाकला के बीच हुआ। जिसमें राम सूरत महाविद्यालय भटौली ने सीरीज ट्राफी पर कब्जा कर लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बिजेता उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। टास जीत कर राम सूरत महाविद्यालय भटौली ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 12 ओवरों में पांच विकेट खोकर 165 रन बनाया। जिसमें भटौली के तरफ से कप्तान अवनीश पांडेय बल्लेबाजी करते सबसे अधिक 93 रन बनाया। अवनीश पांडेय ने सबसे अधिक दो विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शारदा महाबिधायालय सुईथाकला की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 6 विकेट पर 106 रन बना पाई। इस दौरान भटौली की टीम ने समोदपुर को रनों से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया। शारदा महा बिधायालय की तरफ की तरफ से अभिषेक सिंह सबसे अधिक 27 रन बनाया। बिजेता टीम के कप्तान अवनीश पांडेय ने मैन आफ द सीरीज व मैन आफ द मैच का पुरस्कार जीता। आयोजक प्रबंधक व चेयरमैन आईबी सिंह व प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह, शनि सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान भाजपा महामंत्री संदीप तिवारी, मेहीलाल जयसवाल, पारस गुप्ता, राकेश वर्मा, रामदयाल सिंह, प्रमोद मिश्रा, अजीत प्रजापति, विनोद यादव, राजन मिश्रा, संतोष सिंह शोलंकी, भुलाने सिंह, पुष्पराज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed