{"_id":"5c0c0bb2bdec2241c2634493","slug":"154429333911-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच राज्यों के चुनाव में होगा बीजेपी का सफाया : सिराज मेहदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच राज्यों के चुनाव में होगा बीजेपी का सफाया : सिराज मेहदी
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर । उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष पूर्व एमएलसी हाजी सिराज मेंहदी ने कहा कि पांचों राज्यों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होने की पूरी उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारा दिया था कांग्रेस मुक्त भारत का, पर कांग्रेस ऐसा नारा नहीं देती। कांग्रेस का मानना है कि अच्छी सत्ता चलाने के लिए अच्छे विपक्ष की आवश्यकता है । अगर विपक्ष मजबूत नहीं होगा तो सत्तापक्ष काम नहीं करेगा। अगर लोकतंत्र में सत्ता पक्ष काम नहीं करेगा तो राजतंत्र हो जाएगा। राजतंत्र को खत्म करने के लिए देश के लोगों ने आजादी की लड़ाई लड़ी उस बात को कांग्रेस नहीं समाप्त करना चाहती है बीजेपी चाहती है राजतंत्र हो जाए । जिस दिन कांग्रेस मुक्त भारत हो जाएगा उस दिन देश फिर से गुलाम और राजतंत्र की आगोश में आ जाएगा ।
शनिवार को शिया डिग्री कॉलेज में वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं बधाई देता हूं पांचों राज्यों की जनता का कि उन्होंने देश में राजतंत्र स्थापित नहीं होने दिया और बीजेपी को यह बता दिया कि इस देश में लोकतंत्र सदैव जिंदा रहेगा।
विज्ञापन
शनिवार को शिया डिग्री कॉलेज में वह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं बधाई देता हूं पांचों राज्यों की जनता का कि उन्होंने देश में राजतंत्र स्थापित नहीं होने दिया और बीजेपी को यह बता दिया कि इस देश में लोकतंत्र सदैव जिंदा रहेगा।
विज्ञापन