{"_id":"5c0c0b51bdec2241a32303e9","slug":"15442932423-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के पचहटियां स्थित सेंट पैट्रिक्स स्कूल में शुक्रवार को कला व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने स्वागत नृत्य, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि प्रस्तुतियां दी।
डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने विज्ञान व कला को आधुनिक जीवन की धुरी बताया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रर्दशनी में कला, विज्ञान, गणित, पर्यावरण, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, प्राचीन से लेकर आधुनिक जीवन के सभी पक्षों को प्रस्तुत किया गया। स्कूल में अभिभावकों व आगंतुकों का तांता लगा रहा। इसके बाद जिलाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरूण ने लीगल लिट्रेसी क्लब का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सि. जेस्सी, उपप्रधानाचार्या सि. अनु जॉर्ज, सि. मामिता, शिक्षक राकेश उपाध्याय, विनय पांडेेय, कहकशां परवीन, कविता पांडेय, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।