फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पिछड़ों व वंचितों के स्वाभिमान की रक्षक है सपा: पारसनाथ यादव

पिछड़ों व वंचितों के स्वाभिमान की रक्षक है सपा: पारसनाथ यादव

Sat, 08 Dec 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पिछड़ों व वंचितों के स्वाभिमान की रक्षक है सपा: पारसनाथ यादव
जौनपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक पारसनाथ यादव ने कहा कि सपा हमेशा पिछड़ों व वंचितों व सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती है। पिछड़ों व वंचितों का सम्मान समाजवादी विचारधारा में ही है। पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी और दबे-कुचलों की आवाज उठाती रहेगी। पूर्व मंत्री श्री यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता मतदाता सूची पर नजर जरूर रखें, क्योंकि मतदाता सूची में नाम रहने पर ही आप अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 20 दिसम्बर को बरसठी की 2 बार की प्रमुख रही हीरावती देवी की मूर्ति अनावरण व श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के जनक मुलायम सिंह यादव व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आएंगे।
विज्ञापन

श्री यादव सपा कार्यालय पर बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी से पिछड़ों को जोड़ना एवं मतदाता सूची को दुरुस्त कराने के लिए कार्यकर्ता लगे रहें। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे शीर्ष नेताद्वय पूर्व प्रमुख हीरावती देवी की पुण्यतिथि पर आ रहे हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह, उपाध्यक्ष सोचन राम विश्वकर्मा, श्याम बहादुर पाल, शकील अहमद, श्रवण जायसवाल, रामधारी पाल, मो. निजामुद्दीन, सचिव उमाशंकर यादव, आरबी यादव सहित तमाम पार्टी जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed