{"_id":"5c0969efbdec2241b95b34b3","slug":"15441208572-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से बंद डीलक्स शौचालय हुआ चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से बंद डीलक्स शौचालय हुआ चालू
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक साल से बनकर तैयार डीलक्स शौचालय बंद पड़ा था। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसकी शिकायत कांग्रेस नेत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जेया दुबे ने डीएम से की थी। जिसके बाद उक्त बंद पड़े शौचालय को गुरुवार को यात्रियों के लिए खोल दिया गया।
शाहगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शौच करने की सुविधा के लिए प्लेटफार्म नंबर एक व चार के बीच बने पुराने शौचालय को तोड़कर एक साल पहले नए डीलक्स शौचालय का निर्माण किया गया था। लेकिन इस शौचालय पर ताला लटका रहा। जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए कांग्रेस नेत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जेया दुबे ने 16 सूत्री मांगों के ज्ञापन में शौचालय चालू किये जाने की बात उठाई थी। वहीं शाहगंज तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से मिलकर उक्त शौचालय चालू कराने की मांग की थी। जिस पर डीएम ने शौचालय शुरू कराने का आश्वासन देते हुए रेलवे के अधिकारियों से बात भी किया था। इसके बाद गुरुवार को उक्त शौचालय को चालू कर दिया गया।