फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शटर चाड़कर स्टेशनरी की दूकान से चोरी

शटर चाड़कर स्टेशनरी की दूकान से चोरी

Thu, 06 Dec 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
शटर चाड़कर स्टेशनरी की दूकान से चोरी
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंगनगर बाजार में स्थित एक स्टेशनरी की दुकान का शटर चाड़कर मंगलवार की रात नकदी, मोबाइल फोन व खेलकूद के सामान समेत एक लाख से अधिक का माल समेटकर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

बजरंगनगर बाजार में सेनापुर रोड पर श्रीवास्तव बुक डिपो के नाम से राजू श्रीवास्तव की दुकान है। रात में आए बोलेरो सवार चोर शटर चाड़कर दुकान से सामान समेट रहे थे। तभी बगल के मकान में सो रहे लोग खटपट की आवज सुनकर जाग गए। लोगों ने देखा कि दुकान के सामने बोलेरो खड़ी थी। छत के ऊपर से लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। मगर चोर सामान समेटकर बोलोरो में सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक एक लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ है। इसी बाजार निवासी शोभनाथ वर्मा के दरवाजे पर रखा पांच केवीए का जनरेटर चोर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed