फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विश्व मृदा दिवस पर किसानों को वितरित हुआ मृदा कार्ड

विश्व मृदा दिवस पर किसानों को वितरित हुआ मृदा कार्ड

Thu, 06 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
विश्व मृदा दिवस पर किसानों को वितरित हुआ मृदा कार्ड
बक्शा। कृषि विज्ञान केंद्र पर बुधवार को विश्व मृदा दिवस मनाया गया। मृदा दिवस पर दर्जनों महिला एवं पुरुष प्रगतिशील किसानों को मृदा कार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बक्शा ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह ने कहा कि भूमि की उर्वरा शक्ति के लिए मिट्टी की जांच जरूरी है। समय-समय पर मिट्टी की जांच आवश्यक है। केंद्र समन्वयक एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कनौजिया ने कहा कि भूमि की उर्वरा दिनों-दिन खराब हो रही है। पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संदीप कुमार ने फसलों में रोग व व्याधियों की जानकारी दी। डॉ. अश्विनी सिंह संरक्षित खेती व फूलों की जानकारी तो डॉ. सोमेंद्र नाथ ने खरपतवार के नियंत्रण की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार ने मौजूद किसानों को मिट्टी जांच, मृदा नमूना के तरीके बताए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना ने किसानों को खेती किसानी में नई तकनीक अपनाने की सलाह दी। इस दौरान त्रिभुवन सिंह, लाल साहब, रामजीत मौर्य, ज्ञानप्रकाश, अनिल मौर्य, दुर्गा मौर्या, सरेमा मौर्या, सविता सिंह, रीता मौर्या, निर्जला त्रिपाठी, महेन्द्र, बाबूराम यादव, कृष्ण मिश्र, उमाशंकर आदि किसानों को मृदा स्वास्थय कार्ड वितरण किया गया। संचालन डा. एके सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed