{"_id":"5c057544bdec22417317662b","slug":"154386161513-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद यात्रा निकाल लोगों को दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद यात्रा निकाल लोगों को दी योजनाओं की जानकारी
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा/मीरगंज। महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को बक्शा क्षेत्र के महरापुर कलीचाबाद और मुंगराबादशाहपुर के पंवारा में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान लोगों को को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। टकलीचाबाद से निकली यात्रा का समापन अभयचंदपट्टी गांव में हुआ। टोली नंबर दो में भाजपा नेता सतीश सिंह कार्यकर्ताओ के साथ गांव भ्रमण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों और विचारों को भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तरह से आत्मसात किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाना और योजना प्राप्त लोगों को योजनाओं की सही जानकारी देना ही इस पद यात्रा का पूर्ण मकसद है। इस दौरान टोली प्रमुख तशैलेंद्र दूबे, अवनीश दूबे, सयोंजक सतेंद्र कुमार, नंहे मिश्र, मुकेश साहू, शक्ति, बीडीसी महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। उधर, मुंगराबादशाहपुर के मंडल पवारा में सोमवार को मंडल अध्यक्ष चंद्रमणी तिवारी व दिवस प्रमुख संजय सिंह दुर्गवंशी के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली गई। जिसमें गोधुवा, हैदरेपुर व नीभापुर में जाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही नीभापुर में रामसरन सरोज के यहां चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना। पइस दौरान बृजेश तिवारी, अजय दुबे, इरफान खान,ओम प्रकाश तिवारी, रमेश सिंह,शैलेंद्र सिंह, दिनेश मौर्या,गिरजा बिहारी तिवारी, नीलेश तिवारी, दीपक तिवारी, राजेंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन