फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पीजी कालेज गाजीपुर और राजबहादुर महाविद्यालय अगले चक्र में

पीजी कालेज गाजीपुर और राजबहादुर महाविद्यालय अगले चक्र में

Mon, 03 Dec 2018 12:07 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज गाजीपुर और राजबहादुर महाविद्यालय अगले चक्र में
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूूर्वांचल विद्यालय परिसर में चल रहे अंतर महाविद्यालीय क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन एकलव्य स्टेडियम पूविवि में पहला मैच राज बहादुर महाविद्यालय इकौना जौनपुर और शिवली नेशनल कालेज आजमगढ़ के बीच खेला गया। राज बहादुर महाविद्यालय की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर के मैच में शिवली नेशनल आजमगढ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 80 रन बनाए। जिसमें अब्दुल्ला ने 18 गेंद पर 28 रन का योगदान रहा। गेंदबाजी में राज बहादुर महाविद्यालय की तरफ से मनोज नाविक ने दो, अभिषेक भीम, संदीप एवं विशाल ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। निर्धारित 61 रनों के लक्ष्य को राज बहादुर महाविद्यालय की टीम ने 14.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। सुशील यादव ने 36 गेंद पर नाबाद 30 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवली नेशनल कालेज आजमगढ़ की तरफ से अब्दुल्ला ने 3, अब्दुल्ला शेखर ने 3 एवं मो. ताबिश ने 2 विकेट प्राप्त किया। राज बहादुर महाविद्यालय की टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज किया। दूसरा मैच एकलब्य स्टेडियम पूविवि में आरएसकेडी पीजी कालेज और पीजी कालेज गाजीपुर के बीच खेला गया। पीजी कालेज गाजीपुर की टीम के ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पीजी कालेज गाजीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकशान पर 145 रन बनाया। जिसमें अंकित यादव ने 35 गेंद पर नाबाद 35 रन, रोहित पाण्डेय ने 31 गेंद पर नाबाद 37 रन, सौरभ ने 20 गेंद पर 24 रन का योगदान रहा। गेंदबाजी में आरएस केडी पीजी कालेज की तरफ से शिवम ने 2 विकेट तथा चंदन ने एक विकेट लिया। निर्धारित 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएस केडी पीजी कालेज की टीम ने 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 115 रन का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में पीजी कालेज गाजीपुर की तरफ से रोहित ने 4, शशांक ने 3 एवं सौरभ ने 3 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार में पीजी कालेज गाजीपुर की टीम ने 30 रन से जीत दर्ज की। इस मौके पर डा. विजय प्रताप तिवारी, आयोजन सचिव, डा. मनोज मिश्र, डा. रामाश्रय शर्मा, अशोक कुमार सिंह, अखिलेश कुमार गौतम, पर्यवेक्षक डा. आलोक कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अशोक कुमार सिंह, ामोहन चन्द्र पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, विजय प्रकाश एवं भानु प्रताप उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका राजेश पटेल, प्रदीप पटेल,एवं स्कोरर अवनीश यादव एवं पवनेश यादव रहे। अलका सिंह चौाहन मुख्य रेफरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed