{"_id":"5c0180bcbdec2241b1428fc5","slug":"15436024092-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में कार्य बहिष्कार कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में कार्य बहिष्कार कर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर सभी तहसीलों और कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दूसरे दिन भी कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित 14 सूत्रीय मांग पत्र मजिस्ट्रेट को सौंपा। वक्ताओं ने कार्यालय जिलाधिकारी का नाम जनपद सचिवालय घोषित करने, कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को नायब तहसीलदार के 10 प्रतिशत पदों पर प्रोन्नति प्रदान करने, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल संवर्ग को विशेष राजस्व सेवा घोषित कर कनिष्ठ सहायक का पदनाम परिवर्तित करते हुए कंप्यूटर सहायक वेतन बैंड दो एवं ग्रेड पे 2800 करने की मांग किया।
इसके अलावा कलेक्ट्रेट कर्मियों को भी सचिवालय के बराबर वेतन भत्ते अनुमन्य कराए जाने की मांग किया। जोनल अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि शासन की यही रवैया हमारी मांगों के प्रति रही तो शीघ्र ही अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी। सभा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिव मोहन श्रीवास्तव, मुख्य सचेतक विजय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री यतींद्र यादव, राजेश यादव, राजकुमार यादव, शौकत अली, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद बेलाल, अशोक मिश्र, राजीव श्रीवास्तव, राजबहादुर प्रजापति, पंकज यादव, जवाहर लाल सोनकर, भानु विश्वकर्मा, आदिल परवेज, पवन मौर्या, त्रिलोकी नाथ सिंह, सूरज श्रीवास्तव, राकेश गौतम, प्रवीण श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय कुुमार बिंद आदि ने संबोधित किया। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।