{"_id":"5c018021bdec2241ce72670e","slug":"15436022538-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतासराय में निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतासराय में निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। नगर का ऐतिहासिक ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शुक्रवार की शाम शहीदी चौक स्थित जलसा गाह से शुरू हुआ । देर शाम जुलूस में अखाड़े भी शामिल हुए।नगर के मदरसा अहलेसुन्नत एजाजुल उलूम के छोटे छोटे बच्चों द्वारा जलसा गाह में नातिया कलाम प्रस्तुत किया। बाद नमाज मगरिब जुलूस में अंजुमन गुलशने मोईनिया ख्वाजापुर, अंजुमन नूरे खुदा, अंजुमन शाफे महशर, अंजुमन मोहम्मदिया, बरैया काजी, अंजुमन मोहिब्बाने यासीन आदि ने भी नातिया कलाम का नजऱाना पेश किया। जुलूस में अखाड़ा रजब उस्ताद जौनपुर के खिलाडिय़ों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया । जुलूस का संचालन सरफऱाज अहमद खान ने किया । सजावट अंजुमनों द्वारा बेहतरीन नातिया कलाम पर पुरस्कार भी वितरित किया गया । जुलूस नगर के चौराहा पुरानी बाजार सलारगंज होते हुए जलसे में तब्दील होगया इस अवसर पर अंजुमन हुसैनिया, बरकातिया, नूरिया हबीबिया, फरूकिया व अंजुमन अब्बासिया ने भव्य सजावट की है। जलसे में दावते इस्लामी के मुबलन्लिग हाफिज फहद पैगम्बर मोहम्मद साहिब पर रौशनी डाली। संयोजक सय्यद ताहिर ने सभी का आभार जताया । कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद, असलम खां, इब्राहिम हबीबी, हाफिज जुबैर, मौलाना सेराज, नफीस हफीज सुहैल आदि उपस्थित रहे ।