फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के गांव से चलेगी रोजवेज बस

जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के गांव से चलेगी रोजवेज बस

Thu, 29 Nov 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के गांव से चलेगी रोजवेज बस
बरईपार। जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य की मांग और आईजीआरएस पर की गई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए परिवहन निगम ने साड़ी खुर्द गांव से जिला मुख्यालय तक बस चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। जिला मुख्यालय तक करीब 35 किमी की दूरी को तय करने के लिए क्षेत्र के लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इस मार्ग पर सरकारी बस का संचालन शुरू करने की मांग लंबे समय से हो रही थी। कुछ वर्ष पूर्व अपने गांव साड़ी खुर्द प्रवचन के लिए आए स्वामी रामभद्राचार्य ने शासन से इस मार्ग पर रोडवेज बस चलाने की मांग उठाई थी। इसके अलावा क्षेत्रीय लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर भी डग्गामार वाहन संचालकों की मनमानी की शिकायत दर्ज कराते हुए सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत का जवाब देते हुए कहा है कि मार्ग का सर्वे कराने के साथ किराया सूची और समय सारिणी बनाई जा रही है। जल्द ही इस मार्ग पर रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाएगा। इसकी खबर लगने से लोगों में काफी खुशी है। भाजपा नेता रत्नेश जायसवाल, दवा व्यापारी प्रदीप यादव का कहना है कि रोडवेज बस चालू हो जाने से जौनपुर, प्रतापगढ़ आने-जाने में लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed