फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका रखें युवा

राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका रखें युवा

Thu, 29 Nov 2018 12:15 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका रखें युवा
जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कालेज में कलाम: एक अदम्य साहस विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें अध्यक्षता कर रहे प्रो. कीर्ति सिंह ने कलाम के साथ बीते अपने समय पर बच्चों के साथ बात की। कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के आदेशों का पालन कर युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका रखें और रक्षा के क्षेत्र में भी आगे कदम बढ़ाएं। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न अब्दुल कलाम ने देश की अखंडता को बनाए रखने तथा देश के युवाओं के लिए अदम्य साहस के प्रेरणा स्रोत के रूप मे कार्य किया। समारोह को अमित सिंह व एनएसएस समन्वयक राकेश यादव ने भी संबोधित किया। विद्यालय की छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राचार्य डा. अब्दुल क़ादिर खान ने कहा कि कलाम साहब की जिंदगी ही हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उनके कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। इस मौके पर डा. शाहनवाज खान, डा. कमरूद्दीन शेख़, डा. विजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, राकेश श्रीवास्तव अध्यक्ष कम।चारी संघ, डा. पीसी विश्वकर्मा, डा. अभिषेक, डा. केके सिंह, डा. जितेंद्र कुमार, डा. राकेश कुमार बिंद, डा. निलेश सिंह, डा. अच।ना सिंह, डा. जीवन यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. अजय विक्रम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed