{"_id":"5bfc413abdec22414c6438d2","slug":"154325847211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमेटी बनाने व संचालन करने की दी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमेटी बनाने व संचालन करने की दी सीख
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरकोनी। स्थानीय विकासखंड के सभागार में सोमवार को भाजपा महामंत्री महिला मोर्चा काशी क्षेत्र अनिता सिद्धार्थ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गांव स्तर पर कमेटी बनाकर प्रशिक्षण के लिए विस्तृत समझाया।
सीडीपीओ मनोज वर्मा ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को गांव स्तर पर कमेटी के संचालन करने की जानकारी दी। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 20 नवंबर को गांव स्तर पर कमेटी बनाकर स्वास्थ्य व पोषण, सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार, स्वच्छता पर महिलाओं के विकास के लिए बल दिया था। सिरकोनी सभागार में ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य व पोषण ,सुरक्षा ,शिक्षा, स्वरोजगार, स्वच्छता को केंद्रित कर कमेटी बनाने का तरीका सिखाया गया। कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व एएनएम उनको पोषण, स्वास्थ्य और गर्भवती महिलाओं की देखभाल की जानकारी दें। कमेटी में एक महिला शिक्षक सदस्य के रुप में शामिल किया जाना चाहिए। महिला ग्राम प्रधान भी सदस्य होंगी। उनके द्वारा महिलाओं को स्वरोजगारी बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। कमेटी में महिला सफाई कर्मी होंगी। जिनके द्वारा महिलाओं को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करेंगी। इस अवसर पर आराधना अस्थाना ,राधा, कमलावती ,रजनीश सिंह व आंगन बाड़ी कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे।