फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सरकारी जर्जर भवन दे रहा मौत का पैगाम

सरकारी जर्जर भवन दे रहा मौत का पैगाम

Tue, 18 Dec 2018 12:54 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
सरकारी जर्जर भवन दे रहा मौत का पैगाम
स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद में स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र के आवासीय भवन काफी जर्जर हो गए हैं। ये भवन और दीवारें इतने जर्जर हो गए हैं कि ये बंदर का वजन भी नहीं सह पा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि अधिकारी इतने संवेदनहीन कैसे हो गए हैं कि इन जानलेवा हो चुके भवनों को खतरनाक घोषित न करके इसमें इंसानों को रहने के लिए दिया गया है। अधिकारियों की संवेदनहीनता का ही परिणाम रहा कि दीवारी ढहने से रविवार को एक बालक की मौत और दो बहने घायल हो गई थीं।
विज्ञापन

इस उप केंद्र पर तत्कालीन उर्जा मंत्री कल्पनाथ राय के प्रयास से 1984 में चार आवास बनाए गए थे। तब से इनकी कभी मरम्मत ही नहीं हुई। 34 सालों में ये आवास काफी जर्जर हो गए हैं। इन आवासों में अब भी विभागीय कर्मचारी रह रहे हैं। विभागीय अधिकारियों की उपेक्षा से विद्युत कर्मचारी अपने बच्चों के साथ हमेशा मौत के साए में रहने पर विवश हैं। यह भवन इतना जर्जर हो चुका है कि हल्का सा भी धक्का सहन नहीं कर सकता है। यह तो संयोग ही है कि बरसात में ये आवास धराशायी होने से बच गए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। विद्युत उपकेन्द्र परिसर में बने इन आवासों में रह रहे विद्युत कर्मचारयों का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया किंतु किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इस बावत उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह का कहना है कि अधिशासी अभियंता ने जर्जर भवनों के बावत शासन को पत्र प्रेषित किया गया है।बजट न मिलने के कारण भवन का निर्माण अधर में लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed