फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से सजेगा विसर्जन घाट

देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से सजेगा विसर्जन घाट

Fri, 23 Nov 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
देव दीपावली पर 11 हजार दीपों से सजेगा विसर्जन घाट
जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली पर आज प्रतिमा विसर्जन घाट को 11 हजार दीपों से सजाया जाएगा। श्री देव दीपावली समिति प्रतिमा विसर्जन घाट नखास की ओर से भव्य महोत्सव का आयोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन

आदि गंगा गोमती के पावन तट पर 11 हजार दीपों के प्रज्ज्वलन एवं पूजन अर्चन के साथ संपन्न होगा। देव दीपावली समिति के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ नवदुर्गा शिव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा के नवरूपों का पूजन के साथ होगा। आयोजन को भव्य रूप प्रदान करने के लिए नवदुर्गा शिव मंदिर को विद्युत झालरों और खूबसूरत फूलों से मंदिर प्रांगण को सजाया जा रहा है। सद्भावना पुल एवं प्रतिमा विसर्जन घाट को भी विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, रंगोली प्रतियोगिता के साथ-साथ जनपद के भजन गायकों की ओर से भजन संध्या एवं कृष्ण मुरारी कोरियोग्राफर के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समिति के महासचिव राजन अग्रहरि ने आयोजन में उपस्थित होकर अपने आराध्य के चरणों में एक दीपक जलाने की अपील की है। आयोजन को संपन्न कराने के लिए समिति के उपाध्यक्ष डा. नितिश सिंह, अनिल साहू, आनंद अग्रहरि, सचिव विजय गुप्ता, विनोद सिंह, रूपेश सिंह, चंदन कुमार यादव, शैलेश मिश्रा, मयंक मिश्रा, आनंद अस्थाना, सनी जायसवाल, राजेंद्र सिंह ‘डाटा’ एवं नवदुर्गा शिव मंदिर ट्रस्ट, तथा श्री दुर्गा पूजा महासमिति के लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन



जौनपुर। श्री संकट मोचन संगठन (ट्रस्ट) की ओर से ऐतिहासिक शाही पुल के बगल में स्थित गोपी घाट पर देव दीपावली पर भव्य महोत्सव आयोजित किया गया है। साथ ही मां आदि गंगा गोमती की आरती उतारने के साथ ही आतिशबाजी का भव्य नजारा पेश किया जाएगा। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति होगी, जिसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा। कार्यक्रम संयोजक सूरज निषाद ने बताया कि यह आयोजन 23 नवंबर दिन शुक्रवार को शाम छह बजे से देर रात तक चलेगा लेकिन इसके पहले सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बीते वर्षों की तरह रंगोली प्रतियोगिता होगी। उपरोक्त कार्यक्रम को लेकर संगठन की तैयारी बैठक गुरुवार को गोपी घाट पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed