फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शारदा सहायक नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग

शारदा सहायक नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग

Wed, 21 Nov 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शारदा सहायक नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग
नहर में पानी छोड़ने की मांग, डीएम को पत्रक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। शारदा सहायक नहर में तत्काल पानी छोड़ने आदि मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन अवध अराजनैतिक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसान पंचायत किया। जिसमें शीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग की गई। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय पत्रक जिलाधिकारी को सौपा।

जिलाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि किसानों को अन्नदाता कहा जाता है। लेकिन उनकी समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता से नहीं किया जाता है। समस्याओं का निसतारण नहीं होने से किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने, शारदा सहायक नहर में तत्काल पानी छोड़ने, समय से धान क्रय केंद्रो को खोलने, पात्रों का राशन कार्ड बनाने, पीएन आवास में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच करने अस्पतालों में दवा उपलब्ध कराने आदि की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। किसान पंचायत में जिलामंत्री डा.मनोज तिवारी, विनोद कुमार मौर्य, राजू गुप्ता, मोहम्मद हलीमरामलोलारख सिंह, सीताराम पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed