फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   17.16 लाख बच्चों लगेगा मिजल्स और रुवेला का टीका

17.16 लाख बच्चों लगेगा मिजल्स और रुवेला का टीका

Wed, 21 Nov 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
17.16 लाख बच्चों लगेगा मिजल्स और रुवेला का टीका

विज्ञापन
जौनपुर। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आईएन तिवारी ने कहा कि मिजल्स और रुवेला से छुटकारा पाने के लिए प्रदेश में 26 नवंबर से टीकाकरण का अभियान शुरू हो रहा है। जिसके तहत 9 माह से 15 वर्ष के सभी बच्चों को मिजल्स को खत्म करने और रुबेला पर नियंत्रण करने के लिए अभियान शुरू होगा। जिले के 6652 विद्यालयों को पहले चरण में टीकाकरण कराया जाएगा। जिले में 17.16 लाख बच्चों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पहले दो सप्ताह तक विद्यालयों में टीकारण कराया जाएगा।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डा. आईएन तिवारी ने कहा कि मिजल्स एवं रूबेला एक तेजी से फैलने वाला वायरल रोग है। मिजिल्स रोग से ग्रस्त होने पर जटिलताओं के कारण बच्चों की मृत्यु या कुपोषण की संभावना अधिक बढ़ जाती है। प्रति वर्ष देश में रुवेला के कारण लगभग 49 हजार मौतें होती है। गर्भवती महिलाओं से रूबेला संक्रमण से गर्भपात, मृत बच्चों का जन्म या जन्मजात विकृति जैसे अंधापन, बहरापन या मस्तिष्क के विकार के साथ बच्चा जन्म लेता है। प्रतिवर्ष देश में लगभग 40 हजार बच्चे पैदा होते हैं जिनका कोई इलाज नहीं है। एकमात्र उपाय टीकाकरण कराना है। विद्यालयों में तथा समुदाय आधारित छात्रों के माध्यम से बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है। आम जनमानस को इस अभियान में व्यापक प्रचार-प्रसार के ले लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की वह अपने 9 से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed