फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डमीजे व कलात्मक चौकी में प्रतापगढ़ रहा अव्वल

डमीजे व कलात्मक चौकी में प्रतापगढ़ रहा अव्वल

Wed, 21 Nov 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
डमीजे  व कलात्मक चौकी में प्रतापगढ़ रहा अव्वल

विज्ञापन
बदलापुर । ऐतिहासिक विजय दशमी केे दूसरे दिन सोमवार की रात भरत मिलाप हुआ। चारों भाइयों का मिलन देख सबकी आंख सजल हो गए। उसके बाद इंदिरा चौक पर डीजे और झांकी प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतापगढ़ की टीम ने बाजी मारी।

कलात्मक चौकी का आगाज स्टेशन रोड से विनय सिंह ने रवाना किया। कस्बे में भ्रमण करने के बाद चौकी इंदिरा चौक पहुंची। वहां प्रतियोगिता हुई। डीजे प्रतियोगिता व चौकी का पहला मुकाबला महेश डीजे प्रतापगढ़ व इरफान डीजे मुंगराबादशाहपुर के बीच हुआ। इसमें महेश डीजे ने एक घंटे तक ले कंपटीशन में अपनी आवाज की ध्वनि से इरफान को हरा दिया। दूसरे मुकाबले में प्रतापगढ़ व नौपेड़वा के बीच हुआ। जिसमें नौपेड़वा ने भी हार मान ली। अंतिम मुकाबला दीप डीजे, कलात्मक चौकी प्रयागराज व प्रतापगढ़ के बीच हुआ। अंत में दीप डीजे के संचालक ने कहा कि हम चौक पर प्रतियोगिता नहीं करेंगे। आयोजक के स्टेज के पास हुई। इस बात पर दोनों में कहासुनी हुई। आयोजक के स्टेज के पास हुए फाइनल मुकाबले में चार बजे भोर में प्रयागराज की चौकी ने हार मान ली। बजरंग चौकी कमेटी ने विजेता महेश डीजे प्रतापगढ़ को पुरस्कृत रिकया। इसके पूर्व कलात्मक चौकी पर कलाकारों द्वारा फूलों की होली, मयूर नित्य, शिव तांडव कर लोगों का मन मोह लिया। दर्शक भी भोजपुरी गाने पर नाचते रहे। वही रातभर चले इस कार्यक्रम से भारी जाम भी लगा। इस अवसर पर राजन सोनी, उन्नत सिंह, जीतू निगम, गोल्डी, शनि अग्रहरि रवि मिश्र, पीयूष मिश्र, बबलू सिंह, आशीष सिंह, अनिल पाण्डेय, अभिषेक, अनुराग सिंह, हिमांशु आदि रहे। अंत में बजरंग दल कमेटी के आयोजक वैभव सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed