{"_id":"5bf45909bdec2269b169a53f","slug":"154274028211-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण नहीं कराने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण नहीं कराने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated Wed, 21 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि धन लेकर शौचालय का निर्माण नहीं कराने वालों पर केस दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया। कहा कि ऐसे लोगों से धन वसूली की भी कार्रवाई की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संबंध में यह संज्ञान में लाया गया कि उक्त योजना के लाभार्थियों को शौचालय एवं आवास निर्माण हेतु धनराशि उनके खाते में सीधे भेजी जाती है। धनराशि प्राप्त होने के बाद भी लाभार्थियों द्वारा शौचालय, आवास निर्माण नहीं कराया जाता है तो ऐसे ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।