{"_id":"5bf308c0bdec2269a552a3f2","slug":"154265419311-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न-ए-यौमुन्नबी के लिए सज गया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जश्न-ए-यौमुन्नबी के लिए सज गया शहर
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जश्न-ए-यौमुन्नबी का पर्व 21 नवंबर को धूम धाम से मनाया जाएगा। इस मौके को यादगार बनाने के लिए पूरे शहर में जगह जगह भव्य सजावट की जा रही है। अटाला मस्जिद से लेकर शाही किला, चहारसू, हरलालका रोड, कशेरी बाजार, ओलंदगंज, मछलीशहर पड़ाव, शाही ईदगाह आदि स्थानों पर आकर्षक झालरों और रंग विरंगी लाइटों से सजाने का काम अंतिम चरण में हैं। सजावट के लिए अलग अलग कमेटियों को जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को मरकजी सीरत कमेटी के पदाधिकारियों ने सजावट और तैयारी का जायजा लिया। मरकजी सीरत कमेटी के संरक्षक पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद, नायब सदर शकील मंसूरी, अनवारुल हक गुड्ड़ू समेत कमेटी के अन्य पदाधिकारियों ने अटाला मस्जिद से लेकर शाही ईदगाह के बीच जगह जगह की गई सजावट का जायजा लिया। मरकजी सीरत कमेटी के संरक्षक हाजी अफजाल अहमद ने बताया कि 21 नवंबर की शाम को विभिन्न अंजुमन व अखाड़ों की ओर से जूलस मदहे सहाबा शाही ईदगाह से निकल कर अपने कदीमी रास्तों से होते हुए भोर में अटाला मस्जिद पहुंचेगा। जहां जूलूस जलसे में बदल जाएगा। इस मौके पर सभी मस्जिदों व मदरसों को भी सजाया गया है। इस दिन शहर दूधिया रौशनी में सराबोर रहेगा।