{"_id":"5bf1be9abdec226989664914","slug":"154256967515-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्धीपुर गांव के तालाब के पास मिला घडिय़ाल का बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धीपुर गांव के तालाब के पास मिला घडिय़ाल का बच्चा
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेवढ़िया। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुद्धीपुर गांव में स्थित एक तालाब के किनारे रविवार को मगरमच्छ का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मगर कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। विजय पटेल, संजय पटेल, रजनीश पटेल, अभिषेक ,शैलेन्द्र, पप्पू पटेल, आनंद, पवन पटेल, आशीष, चंदन, अभय आदि ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच गांव के लवकुश पटेल ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। वन विभाग के रेंजर जेपी चतुर्वेदी के पहुंचने पर उन्हें सौंप दिया गया। वन विभाग के रेंजर जेपी चतुर्वेदी ने बताया कि करीब एक माह का बच्चा है। जिस तालाब के पास उसे पाया गया है, उसमें नहर का पानी आता है। नहर के रास्ते ही वह तालाब तक आ गया होगा।