{"_id":"6664af805ade6a0f01048294","slug":"15425-challan-issued-in-four-months-for-ignoring-traffic-rules-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-117031-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: यातायात नियमों की अनदेखी पर चार महीने में 15425 का हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: यातायात नियमों की अनदेखी पर चार महीने में 15425 का हुआ चालान
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में चार महीने में ही बिना हेलमेट के 9578 चालान हुए हैं। जबकि 5847 चालान यातायात के अन्य नियमों के खिलाफ काटे गए हैं। कुल 15425 वाहनों का चालान हुआ है। हालांकि एक भी लाइसेंस निलंबित नहीं हुआ है। लेकिन अब ऐसे लोगों पर यातायात पुलिस विभाग कड़ी कार्रवाई के मूड में है।
यातायात विभाग की ओर से सुरक्षित यातायात के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। इसके बावजूद अधिकांश वाहन स्वामी बिना हेलमेट लगाए धड़ल्ले से फर्राटा भरते दिख जाते हैं। इसके अलावा कई लोग बाइक पर तीन सवारी बैठाकर और चारपहिया वाहनों में सीटबेल्ट नहीं लगाते है जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। यातायात पुलिस के मुताबिक वाजिदपुर तिराहे पर लगे ऑटोमैटिक कैमरे से नजर रखी जा रही है। इसके अलावा अन्य चौराहों पर चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी पर चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाती है। जनवरी से 31 अप्रैल तक नौ हजार 578 चालान बिना हेलमेट के हैं। सीटबेल्ट न लगाकर चलने वाले में 438 चालान, मोबाइल फोन के प्रयोग में 187 चालान, अवैध पार्किंग में 2246 चालान, दोषपूर्ण नंबर प्लेट में 607 चालान, मदिरा सेवन कर वाहन चालने पर 16 चालान, जाति सूचक पद सूचक बोर्ड लगाने पर 152 चालान, काली फिल्म में 67 चालान, सीज वाहन में 47 चालान तीन महीने में हुए है। इस दौरान कुल 2705.800 शमन शुल्क वसूला गया है। अब यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता रैली समेत अन्य कार्यक्रम किए जाते हैं। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। अब ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चार माह में यातायात नियमों की अनदेखी करने पर 15 हजार वाहनों पर चालान किया गया है।
विज्ञापन
-जीडी शुक्ला, यातायात प्रभारी