फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी में जुटी अंजुमनें

जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी में जुटी अंजुमनें

Sun, 18 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी में जुटी अंजुमनें

विज्ञापन
जौनपुर। जश्न-ए- ईंद मिलादुन्नबी की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। शहर की मस्जिदों में रोज सुबह मिलाद शरीफ का आयोजन हो रहा है। जगह जगह अखाड़ों के कलाकार करतब सीख रहे हैं। शनिवार को मरकजी सीरत कमेटी के पदाधिकारियों ने सजावट कमेटियों से संपर्क कर उनकी तैयारी का जायजा लिया। इस बार जुलूस मदहे-ए-सहाबा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी चल रही है।

शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी 21 नवंबर को धूम धाम से मनाया जाएगा। इसके लिए शहर में सजावट की तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर के अलग अलग हिस्सों में सजावट की जिम्मेदारी अलग अलग सजावट कमेटियों को दी गई है। मरकजी सीरत कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को सजावट कमेटियों, अंजुमन के निजामी हजरात, अखाड़ों के उस्तादों से मिलकर तैयारी का जायजा लिया। किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। कहा कि मरकजी सीरत कमेटी सभी तैयारी के लिए तत्पर है। सजावट कमेटी सलाम ए मुस्तफा, अंजुमन हैदरिया, अंजुमन मोहम्मदिया, चांद सजावट कमेटी, अंजुमन रजा ए मुस्तफा, ख्वाजा गरीब नवाज, मुस्लिम सजावट कमेटी, अंजुमन महमूदिया, अंजुमन इस्लामिया, शाही पुल सजावट कमेटी के सदस्य शहर के सजावट में चार चांद लगाने के लिए दिन रात तैयारी कर रही हैं। नात खां अंजुमन माइक लगाकर अपनी मस्की लगातार कर रही हैं। अखाड़ों के उस्ताद युवाओं को नए-नए करतब सिखा रहे हैं । जश्ने ईद मिलादुन्नबी की तैयारी के क्रम में ही मिलादे अकबर का आयोजन मीरमस्त स्थित मदीना मस्जिद मैं सुबह शाम बड़े अकीदत के साथ जलसा सीरतउन नबी व मिलाद शरीफ हो रहा है। जलसे को खिताब करते हुए मौलाना कयामुद्दीन ने अपनी तकरीर में सीरत ए पाक पर रोशनी डालते हुए लोगों से हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने और पांच वक्त की नमाज की पाबंदी के साथ पढने, अपने पड़ोसियों से अच्छा व्यवहार करने के साथ शिक्षा पर जोर देते हुए कहां हजरत मोहम्मद साहब ने जो उपदेश दिए उन पर चले तो कहीं भी भेदभाव, नफरत, दुख, मुसीबत, अशिक्षा नहीं रह जाएगी। जलसा खत्म होने के बाद मुल्क में अमन की दुआ मांगी गई। मरकजी सीरत कमेटी के सादर मजहर आसिफ, जनरल सेक्रेटरी फिरोज अहमद पप्पू ,नायब सदर शकील मंसूरी ,कन्वीनर अनवारुल हक गुड्डू, पूर्व विधायक हाजी अफजाल, पूर्व सदर डॉ. हसीन बबलू, पूर्व सदर शकील अहमद, अजमत कासमी ,कमालुद्दीन अंसारी, अंसार इदरीसी सभासद साजिद अलीम ,इरशाद मंसूरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed