{"_id":"5bf06397bdec22693b024935","slug":"154248084119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदनसेन महाराज की मनाई गई जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदनसेन महाराज की मनाई गई जयंती
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। हलवाई मोदनवाल समाज द्वारा अक्षय नवमी पर महाराज मोदनसेन महाराज की जयंती मनाई गई। नगर के नखास स्थित उत्सव संगत जी भवन में आयोजित कार्यक्रम में संगत जी में विराजमान प्रभु राम, लक्ष्मण, माता जानकी एवं मोदनसेन महाराज की प्रतिमा पर समाज द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। इसके उपरांत सुंदर कांड के पाठ का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में हलवाई समाज के लोगों ने सहभागिता की। मोदनसेन महाराज की आरती के उपरांत सभी ने एक साथ सहभोज किया। इस अवसर पर मोदनवाल समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ मोदनवाल, अमरनाथ मोदनवाल, रविशंकर मोदनवाल, डा. अमित दया मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, अभिषेक मोदनवाल, हीरा लाल मोदनवाल, सत्य कुमार मोदनवाल, कैलाशनाथ मोदनवाल, विनोद मोदनवाल, रामाश्रय मोदनवाल, शीतला प्रसाद मोदनवाल, विवेक मोदनवाल, ज्ञान चन्द्र मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।