फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आरक्षण हर दबे कुचले का अधिकार

आरक्षण हर दबे कुचले का अधिकार

Fri, 16 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
आरक्षण हर दबे कुचले का अधिकार
खेतासराय। क्षेत्र के गुरैनी बाजार में एआईएमआईएम की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शौकत माहुली ने कहा कि आरक्षण हर दबे कुचले वर्ग का अधिकार है। संविधान की धारा 341 में धार्मिक पाबंदी लगाकर पिछड़े मुस्लिमों को इससे वंचित कर दिया गया है। भाजपा और तथाकथित सेकुलर पार्टियां चुनाव नजदीक आने पर नफरत फैलाने का काम करने लगती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी प्रकरण में पूरे प्रदेश के लोगों को जागरुक करने के लिए 99 जनसभा की जा रही है। योगी सरकार विकास के मामले में फेल हो चुकी है। अब सिर्फ नाम बदलकर लोगों को बरगलाना चाह रही है । जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि रंगनाथ मिश्र व सच्चर कमेटी की रिपोर्ट लागू होनी चाहिये। जिसमें पिछड़े मुस्लिमों को आरक्षण देने की वकालत की गई है। जनसभा की अध्यक्षता शेख सलाहुद्दीन ने किया। संचालन आजाद खान ने किया। सभा को शफीउद्दीन सिद्दीकी, शहनवाज अहमद, दिलशाद अहमद, जामी हबीब, शमीम अंसारी, मंजूर अहमद ने भी संबोधित किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed