{"_id":"5beb1bbcbdec2269a369b9b0","slug":"15421347684-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों की कमी से मरीज नहीं करा पा रहे उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों की कमी से मरीज नहीं करा पा रहे उपचार
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेवढ़िया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में डक्टरों की कमी होने से मरीजों को उपचार कराने में दिक्कत का सामना क ना पड़ रहा है। वे प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने को विवश हो रहे हैं। जिससे उनको आर्थिक चपत भी लग रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में 10 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। लेकिन इस समय मात्र दो चिकित्सक तैनात हैं। वहीं लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति नहीं होने से जांच की सुविधा उपलब्ध होने के बाद मरीजों को नहीं मिल पा रही है। वही रेगुलर स्टाफ नर्स का पद रिक्त चलने के कारण प्रसव की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद नहीं मिल पा रही है। इसके अलावां में स्वीपर का पद रिक्त चलने के कारण अस्पताल में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डा. आलोक सिंह ने बताया कि 10 स्वीकृत पदों में से मात्र दो चिकित्सक तैनात हैं। वहीं लैब टेक्निशियन व सफाई कर्मी सहित कई पद खाली चल रहे हैं। जिसके कारण दिक्कत का समाना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी पड़ने पर अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों से डॉक्टरों को बुलाना पड़ता है।