{"_id":"5beb1ac8bdec22698c6e50e4","slug":"15421345242-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग बूथ पर भाजपा ने अध्यक्षों का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग बूथ पर भाजपा ने अध्यक्षों का किया स्वागत
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। विधानसभा मछलीशहर के बेलवा मण्डल के हरद्वारी सेक्टर में गठित बूथ समिति का सत्यापन कर बूथ अध्यक्ष का भाजपा पदाधिकारियों ने माल्यार्पण तथा टोपी पहना कर स्वागत किया है। भाजपा द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे बूथ अध्यक्षों के सम्मान समारोह कार्यक्रम के तहत 10 से 15 नवम्बर तक हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष एव उनकी 21सदस्यीय समिति का सत्यापन किया जा रहा है। बूथ कोहड़ा,हरद्वारी,मंगरी,कान्हवंशीपुर आदि बूथों पर मंडल महामंत्री इन्द्रेश तिवारी द्वारा हर बूथ की समिति का सत्यापित कर उपस्थित समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष लव तिवारी,नीरज तिवारी,संदीप,अनिल पाण्डेय आदि शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज दुबे,प्रवीण पाण्डेय,जेपी मिश्र ने सहयोग किया।