{"_id":"5be723dbbdec226988376de6","slug":"154187460512-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असहायों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असहायों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिकरारा। भभौरी गांव में शनिवार को कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गांव के दो सौ जरूरत मंदो को विदेश मंत्रालय के अंडर सिक्रेटरी डा. वेद प्रकाश सिंह ने अपनी माता की पुण्यतिथि पर जरूरत मन्दों को कम्बल वितरित किया। उन्होंने कहा कि असहायों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। मानव सेवा से बढ़कर कोई और काम नहीं है। कम्बल पाकर जरूरत मन्दो के चेहरे खुशी से खिल गए। ग्राम प्रधान शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि ठंड के दिनों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कम्बल का वितरण करना स्वयं को सुखद अनुभूति का एहसास करा रहा है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्रतिनिधि व कम्बल वितरण समारोह के आयोजक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्य से समाज को नई दिशा मिलती है और सक्षम व संपन्न वर्ग के लोग इस प्रकार के कार्यक्रम को लेकर सजग हो जाते है। प्रारम्भ में स्व. प्रभावती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर धर्मराज सिंह, डा. समर बहादुर सिंह, रविन्द्र कुमार सिंह, शिव प्रकाश सिंह झल्लर, हृदय नारायण सिंह, पंकज सिंह, विनय सिंह, प्रदीप सिंह, बमभोले सिंह, दिनेश सिंह, प्रधानाचार्य राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।