फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गीतों में फूहडता के चलते सामाजिक मूल्यों में आई है गिरावट -तृप्ति शाक्या

गीतों में फूहडता के चलते सामाजिक मूल्यों में आई है गिरावट -तृप्ति शाक्या

Mon, 05 Nov 2018 01:05 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
गीतों में फूहडता के चलते सामाजिक मूल्यों में आई है गिरावट -तृप्ति शाक्या

विज्ञापन
सतहरिया। फूहड़गीतों के कारण सामाजिक मूल्य में गिरावट आई है। युवा वर्ग सिनेमा और फूहड़ गीतों के चलते पाश्चात्य संस्कृति की ओर अग्रसर हुआ है। इससे हमारी सांस्कृतिक संरचना बिगड़ रही है। संस्कृति और सभ्यता को लोग भूलते जा रहे हैं। उक्त बात गायिका तृप्ति शाक्या ने रविवार को मुगराबादशाहपुरपुर नगर के गुड़हाई मोहल्ले में स्थित पीसीसी सदस्य विश्वनाथ गुप्ता के आवास पर प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि उनका पहला एलबम कृष्ण भजन का था, जिसने प्रसिद्धि दिलाई। किसी भी गीत एवं संगीत का निर्माण करते समय इस बात अवश्य ध्यान देना चाहिए कि इससे हमारे देश के युवा वर्ग सहित हमारी संस्कृति एवं सभ्यता पर क्या असर पड़ेगा। हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य बनता है कि गीतों एवं फिल्मों के माध्यम से हमेशा अपनी संस्कृति से युवा वर्ग को परिचित कराएं। कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज देश में महिलाएं एवं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। हमारे देश की सरकारें भी बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तो जरूर देती हैं, लेकिन उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षित और निर्भीक नहीं बना पा रही हैं। जब तक हम पुरुष वर्ग के लोग स्वयं जागरूक नहीं होंगे और महिलाओं व बच्चियों के विषय में गंभीरता पूर्वक नहीं सोचेगें। तब तक महिला सुरक्षा की बात करना भी बेमानी होगी । इस अवसर में देवी प्रसाद गुप्त , टिंकू गुप्त , गणेश गुप्त , बॉर्बी गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed