फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बदलापुर महोत्सव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बदलापुर महोत्सव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Sun, 04 Nov 2018 01:17 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर महोत्सव में गिनाई सरकार की उपलब्धियां
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर महोत्सव के समापन मौके पर कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी ने शनिवार को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को गरीब परिवारों के लिए वरदान बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए बड़ा काम किया है। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार के लोगों को अब इलाज के लिए आर्थिक संकट नहीं सताएगा। पांच लाख रुपये तक का उनका इलाज मुफ्त में होगा। इस योजना के तहत जौनपुर में 1.43 लाख गोल्डेन कार्ड दिया गया है। किसानों का कर्ज माफ करने और महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने के साथ पीएम आवास तक की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व की अन्य सरकारों से अलग हटकर विकास का काम कर रही है। सरकार की योजनाओं में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। विधायक रमेश मिश्रा ने इस माटी से जुड़े होनहारों का सम्मान कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव अपनी संस्कृति को जोड़ता है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मुकाम तक पहुंचने का रास्ता मिलता है। महोत्सव अपनी संस्कृति को जोड़ता है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को मुकाम तक पहुंचने का रास्ता मिलता है।
विज्ञापन


समाजसेवा के लिए इन्हें किया गया सम्मानित
जौनपुर। बदलापुर महोत्सव में अमरावती ग्रुप के रवि पांडेय, रजनीकांत मिश्र, राज मिश्र, उग्रसेन सिंह, प्रदीप पांडेय, अमित मिश्रा, चंदन त्रिपाठी, डा. मधुकर तिवारी, शशिरमण त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह, ओंकारनाथ मिश्रा, शिवसूरत मिश्रा, कृष्ण कुमार सिन्हा, डा. सीएल गुप्ता, मोतीलाल गुप्ता, गुप्तेश्वरनाथ शुक्ला, शीतला प्रसाद सेठ, अशोक शुक्ला, रतीराम यादव, रामगुन मिश्रा, महादेव मौर्य, लल्ली देवी, सुमित्रा देवी, बद्रीनारायण शास्त्री, शिव प्रसाद, राजेंद्र जायसवाल, अशोक सिंह, अशोक उपाध्याय, बहन ब्रह्म कुमारी आरती, हीरा सिंह को सम्मानित किया गया। इनके अलावा, पंकज मिश्र, मिथिलेश सिंह, डा. हर्ष पाठक, सुनील तिवारी, आरके उपाध्याय, विनोद शर्मा, अनिल सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, संजीव शर्मा, गौरीशंकर, जयकुमार सिंह, धनंजय सेठ, केके मिश्रा, योगेश पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, प्रभावती कनौजिया, साहबलाल चौधरी, सुरेंद्र चौहान, विकास दुबे, अशोक उपाध्याय, ममता गिरी, अंबुज तिवारी सहित क्षेत्रीय 24 पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed