{"_id":"5bdc9748bdec2269827d4e55","slug":"154118326216-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख घरों में मनेगी बिन बिजली दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख घरों में मनेगी बिन बिजली दीपावली
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले के दो लाख 12 हजार घरों में बिना बिजली के ही दीपावली मनाई जाएगी। सौभाग्य योजना के तहत अभियान चलाने के बावजूद इन घरों को कनेक्शन नहीं दिया जा सका है। विभाग दीपावली बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए तारों सटे पेड़ों की डालियों कटवा रहा है, साथ ही लोड व्यवस्थित किया जा रहा है।
हर घर में बिजली पहुंचाने के लिए सरकार प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना चला रही है। एक अक्तूबर 2017 को शुरू हुई इस योजना के कई बार कैंप लगाए गए। इसके बावजूद दो लाख से ज्यादा घर बिजली से वंचित हैं। बिजली विभाग के सर्वे के मुताबिक जिले में कुल सात लाख 88 हजार घर है, जिसमें लगभग चार लाख 41 हजार घरों में बिजली है। तीन लाख 47 हजार 95 घर ऐसे पाए गए थे, जहां बिजली नहीं थी। बिजली विभाग ने साल भर में इनमें से एक लाख 34 हजार 564 घरों में बिजली पहुंचाया है। इसके बावजूद अभी दो लाख 12 हजार 531 घरों में बिजली नहीं पहुंची है। जिसे विभाग को 31 दिसंबर तक बिजली से रोशन कर देना है।
साढ़े 18 हजार घरों में सौर ऊर्जा
जौनपुर। जिले में 18 हजार 500 घर ऐसे हैं, जहां बिजली नहीं पहुंच पाएगी। इसके लिए इन घरों में सोलर पावर कीट लगाने का कार्य किया जाएगा। इसे लगाने का कार्य नेडा द्वारा किया जाएगा। यह कार्य भी सौभाग्य योजना के तहत बिजली विभाग द्वारा किया जाना है। हलांकि अभी तक बिजली विभाग द्वारा सोलर पावर कीट लगाने के लिए नेडा को धनराशि नहीं दी है।
विज्ञापन
कोट:
212531 घरों में अभी भी बिजली नहीं पहुंची पाई है। इन घरों में बिजली पहुंचाने का कार्य सौभाग्य योजना के तहत किया जा रहा है। नियत तिथि 31 दिसंबर तक जिले के हर घर में बिजली पहुंचा दिया जाएगा। बिजली नहीं पहुंच पाने वाले घरों में शीघ्र ही नेडा से सोलर पावर कीट लगवाने का कार्य किया जाएगा।-एके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता विद्युत